निबंधन व शर्त

इस वेबसाईट की संरचना, विकास और रखरखाव राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र/एन.आई.सी.एस.आई.द्वारा किया जा रहा हैं और वेबसाइट से जुड़ी जानकारियाँ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गयी हैं ताकि इन जानकारियों को आम जनता के साथ साझा किया जा सके। इस वेबसाइट पर दी गयी जानकारियाँ केवल संदर्भ के लिए हैं तथा इनका उपयोग किसी क़ानूनी दस्तावेज़ के रूप में नहीं किया जा सकता हैं।

हालांकि,वेबसाइट पर दी गयी जानकारियों की सत्यता को सुनिश्चित करने की हर संभव कोशिश की गयी है परन्तु फिर भी वेबसाइट पर दी गई किसी भी जानकारी को क़ानूनी विवरण नहीं माना जा सकता है और न ही इन जानकारियों को किसी क़ानूनी उदेश्य के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि जानकारियों में किसी भी तरह का विरोधाभास या जानकारियों पर कोई संदेह हो तो इस स्थिति में उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती हैं कि वे जानकारियों का उपयोग करने से पहले विभाग से या अन्य स्रोत/ उपयुक्त पेशेवर की सलाह के माध्यम से जानकारियों की सत्यता को जाँच लें।

यदि वेबसाईट पर दी गयी जानकारियों में और संगत अधिनियमों, नियमों, विनियमों, नीति विवरण में दी गयी जानकारियों में कोई विषमता हैं तो इस स्थिति में जो भी जानकारियाँ अंतिम अधिनियम, नियम, विनियम, नीति या विवरण में सामने आएगी, वे ही मान्य होगीं। यदि वेबसाईट का उपयोग करने से किसी भी तरह की डाटा हानि, या किसी भी तरह का नुकसान होता है तो मंत्रालय/विभाग इस के लिए किसी भी तरह जिम्मेदार नहीं होगा।

ये निबंधन और शर्ते भारतीय कानूनों द्वारा शासित होंगी और उनके अनुसार इनकी व्याख्या की जाएगी। यदि इन निबंधन व शर्तो के अंतर्गत कोई विवाद होता है तो वह भारतीय न्यायालय के अधिकार क्षेत्र के विषयाधीन होगा।

वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारियों में, गैर-सरकारी निजी संगठनों द्वारा सृजित एवं अनुरक्षित जानकारी के हाइपरटैक्स्ट लिंक अथवा पॉइंटर्स शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इन लिंक्स और पॉइंटर्स को केवल आपकी सूचना व सुविधा के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। जब आप किसी बाहरी वेबसाइट के लिंक का चयन करेंगे तो आप स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के बाहर चले जाएंगे और यह कृत्य उस बाहरी वेबसाइट के स्वामी/प्रायोजक की गोपनीयता और सुरक्षा नीति के विषयाधीन होगा।

लिंक्ड पेज हमेशा ही उपलब्ध होंगे इस की गारंटी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय नहीं दे सकता हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय लिंक्ड वेबसाइट्स पर दी गयी कॉपी राइट जानकारियों को उपयोग करने की आज्ञा नहीं दे सकता हैं। उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे इस तरह की अनुमति के लिए लिंक वेबसाइट से संपर्क करें।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय इस बात की गारंटी नहीं दे सकता हैं की लिंक्ड वेबसाइट्स भारतीय सरकार के वेब दिशानिर्देशों का पालन करेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय न ही अन्य वेबसाइट्स के विचारो का किसी भी रूप में समर्थन करता हैं, न ही अन्य वेबसाइट्स की विषय वस्तु पर कोई टिप्पड़ी करता हैं , न ही अन्य वेबसाइट्स पर किसी वास्तु या सेवा की उपलब्धता की कोई ज़िम्मेदारी लेता है।

यदि अन्य वेबसाइट्स पर जाने से या इन वेबसाइट्स पर किसी लेनदेन से सीधे या परोक्ष रूप से कोई हानि, नुकसान होता है या किसी राष्ट्रिय या अंतराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन होता हैं तो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय इस के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा।